आगरा दर्शन – 2 दिन / 1 रात यात्रा कार्यक्रम
आगरा, उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक नगर है जो विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के लिए जाना जाता है। लेकिन आगरा में सिर्फ ताजमहल ही नहीं, बल्कि कई अन्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल भी हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अगर आपके पास सिर्फ 2 दिन और 1 रात का समय है, तो यह यात्रा कार्यक्रम आपके लिए आदर्श रहेगा।
Day 1: आगरा में स्वागत और ऐतिहासिक स्थलों की सैर
सुबह 7:00 – आगरा आगमन
यदि आप ट्रेन, बस या कार से यात्रा कर रहे हैं, तो सुबह-सुबह आगरा पहुंचना सबसे अच्छा होता है। होटल में चेक-इन करें और थोड़ी देर आराम करें।
सुबह 8:30 – नाश्ता
स्थानीय भोजन का आनंद लें जैसे कि पुरी-सब्जी, कचौरी और मीठे में जलेबी।
सुबह 9:30 – ताजमहल दर्शन
सबसे पहले जाएं ताजमहल, जो प्रेम का प्रतीक है और विश्व के सात अजूबों में से एक है। सुबह के समय इसका सौंदर्य और भी निखर कर सामने आता है। प्रवेश शुल्क भारतीयों के लिए ₹50 और विदेशी पर्यटकों के लिए ₹1100 है। आप टिकट ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है । टिकट ऑनलाइन बुकिंग के लिए Click करें।
दोपहर 12:30 – लंच
किसी अच्छे रेस्तरां में मुगलई खाना जैसे निहारी, कबाब, बिरयानी आदि का आनंद लें।
दोपहर 2:00 – आगरा किला
UNESCO विश्व धरोहर में शामिल यह किला मुगल बादशाहों का निवास स्थान रहा है। यहाँ दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, और जहांगीर महल जैसे स्थान घूम सकते हैं।
शाम 4:00 – मीना बाजार और शॉपिंग
यहां से आप पारंपरिक जूतियां, लेदर प्रोडक्ट्स, और पेठा खरीद सकते हैं। आगरा का पेठा पूरे देश में प्रसिद्ध है।
शाम 6:00 – मेहताब बाग
यहां से आप यमुना नदी के उस पार से ताजमहल का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। सूरज ढलते वक्त यहां की फोटोग्राफी शानदार होती है।
रात्रि 8:00 – होटल में डिनर और विश्राम
थकान मिटाने के लिए स्वादिष्ट डिनर लें और होटल में विश्राम करें।
Day 2: फतेहपुर सीकरी भ्रमण
सुबह 7:30 – चेकआउट और ब्रेकफास्ट
सुबह का नाश्ता लेने के बाद होटल से चेकआउट करें।
सुबह 8:30 – फतेहपुर सीकरी के लिए प्रस्थान
फतेहपुर सीकरी, आगरा से लगभग 40 किमी दूर स्थित है। यह शहर मुगल सम्राट अकबर द्वारा बनवाया गया था और कुछ समय के लिए मुग़ल राजधानी भी रहा।
सुबह 10:00 – स्थल दर्शन
यहां आप बुलंद दरवाज़ा, जामा मस्जिद, दीवान-ए-खास, पंच महल, और शेख सलीम चिश्ती की दरगाह देख सकते हैं।
दोपहर 1:00 – लंच
स्थानीय ढाबों या रेस्तरां में सादा भारतीय खाना जैसे थाली या दाल-चावल लें।
दोपहर 2:30 – वापसी की तैयारी
थोड़ा आराम करके वापसी के लिए निकलें। अगर समय हो तो रास्ते में सिकंदरा में अकबर का मकबरा भी देख सकते हैं।
विशेष सुझाव
- ताजमहल में कैमरा और खाने-पीने की चीजें ले जाने की अनुमति नहीं होती, पहले ही चेक कर लें।
- धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन, टोपी और पानी साथ रखें।
- फतेहपुर सीकरी में गाइड लें ताकि ऐतिहासिक जानकारियों का आनंद ले सकें।
सावधानियां (Caution)
यह एक ऐतिहासिक यात्रा है जिसमें लंबा चलना पड़ता है। 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग या स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित यात्रियों को उपयुक्त जूते पहनने चाहिए और समय-समय पर आराम करना चाहिए।
निष्कर्ष
आगरा का यह 2 दिन / 1 रात का यात्रा कार्यक्रम ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और स्वादिष्ट अनुभवों से भरपूर है। यदि आप कम समय में अधिक देखना चाहते हैं, तो यह परिपूर्ण योजना आपके लिए है।
Travo Mitra के साथ जुड़कर आप ऐसे और भी यात्रा कार्यक्रमों की जानकारी पा सकते हैं।
या हमारे साथ अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं।
Contact us :- +91-95329-01539
Mail us :- travomitra@gmail.com